महिला गोल्फ : अमनदीप दूसरे राउंड के बाद शीर्ष पर

बेंगलुरू, 13 अगस्त (आईएएनएस)। हीरो महिला प्रोफेशनल गोल्फ टूर के 14वें चरण के टूर्नामेंट में दूसरे राउंड में करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर गैर-पेशेवर खिलाड़ी अमनदीप द्राल ने बढ़त ले ली।

पार-71 वाले क्लोवर ग्रीन्स गोल्फ कोर्स में अमनदीप ने दूसरे राउंड में छह अंडर 65 का स्कोर हासिल किया।

पहले राउंड में तीसरे स्थान पर रहीं अमनदीप ने दूसरे, चौथे, सातवें, नौवें, 10वें, 17वें और 18वें होल पर सात बर्डी लगाए। 11वें होल पर वह एकमात्र शॉट चूकीं।

अमनदीप का ओवरऑल स्कोर 135 रहा, जो दूसरे स्थान पर रहीं दिल्ली की वाणी कपूर (138) से तीन शॉट आगे है।

हीरो ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष पर मौजूद वाणी दूसरे राउंड में एक ओवर 72 का स्कोर हासिल कर सकीं।

पहले दिन शानदार प्रदर्शन करने वाली वाणी ने बेहतरीन शुरुआत की और मध्यांतर तक एक भी शॉट नहीं चूकीं। हालांकि मध्यांतर के बाद वह अपनी लय बरकरार नहीं रख सकीं और 10वें, 16वें, 17वें, 18वें होल पर चार बोगी लगा बैठीं।

कोलकाता की नेहा त्रिपाठी 139 के ओवरऑल स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। नेहा ने पहले दिन 71, जबकि दूसरे दिन 68 का स्कोर हासिल किया।

टूर में वापसी करते हुए शर्मिला निकोलेट ने 73 के स्कोर के साथ चौथा स्थान हासिल किया, जबकि पुणे की श्वेता गलांडे 147 के ओवरऑल स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493