डेविस कप टीम में पेस की वापसी

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। लंबे इंतजार के बाद गुरुवार को दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस के डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप प्ले ऑफ में चेक गणराज्य के खिलाफ खेलने की पुष्टि हो गई।

भारतीय टीम 18 से 20 सितंबर के बीच दिल्ली लॉन टेनिस संघ (डीएलटीए) के आउटडोर हार्ड कोर्ट पर तीन बार की चैम्पियन और शीर्ष वरीय चेक गणराज्य का सामना करेगी।

डेविस कप की आधिकारिकक वेबसाइट के अनुसार, पेस भारतीय टीम में साकेत मायनेनी की जगह लेंगे, जबकि शेष टीम अपरिवर्तित रहेगी। पेस के अलावा भारतीय टीम में शामिल अन्य खिलाड़ियों में रोहन बोपन्ना, सोमदेव देववर्मन और युकी भांबरी होंगे।

पेस ने पिछले महीने न्यूजीलैंज के खिलाफ डेवस कप ग्रुप-1 एशिया/ओसीनिया सेकेंड राउंड से बाहर रहने का फैसला किया था। भारत वह मैच 3-2 से जीतने में सफल रहा था।

42 वर्षीय पेस भारतीय टीम के वरिष्ठतम सदस्य होंगे, जबकि 23 वर्षीय भांबरी सबसे युवा सदस्य।

तीन बार की चैम्पियन चेक गणराज्य डेविस कप में भारत के खिलाफ तीन मुकाबलों में एक बार भी नहीं हारी है, हालांकि भारत से खेले उसे लंबा समय हो चुका है। दोनों देशों के बीच डेविस कप में आखिरी भिड़ंत 1997 में हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493