चीनी ड्रोन कंपनी का लैटिन अमेरिका में बढ़ता दबदबा

साओ पाउलो में अक्टूबर में ‘ड्रोन शो लैटिन अमेरिका’ का आयोजन किया जा रहा है। यह क्षेत्र में मानवरहित विमानों की पहली प्रदर्शनी है, जिसके लिए नेटो ने प्रदर्शनी सभागार में नागरिक सेवाओं के लिए ड्रोन बनाने वाली चीन की शीर्ष कंपनी डीजे-इनोवेशंस (डीजेआई) द्वारा निर्मित अपने पसंदीदा ड्रोनों को दर्शाने के लिए ट्रायल क्षेत्र और सेंट्रल जोन में एक बड़ा बूथ किराये पर लिया है।

नेटो ने कहा, “मैं डीजेआई ड्रोनों को बढ़ावा दूंगा।”

ब्राजील के ड्रोन उद्योग में नेटो ने अपनी पैठ डीजेआई के ड्रोनों की वजह से बनाई, जो आसमान से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के क्षेत्र में अग्रणी ड्रोन है। वैश्विक बाजार में इसकी हिस्सेदारी लगभग 70 प्रतिशत है।

नेटो ने दो साल पहले डीजेआई ड्रोन की मदद से साओ पाउलो के पौलिस्टा एवेन्यू में एक विरोध प्रदर्शन का वीडियो तैयार किया था, जिसका स्थानीय टेलीविजन चैनल पर प्रसारण भी किया गया था।

इस प्रसारण के बाद नेटो को एक सप्ताह में 1,000 से अधिक ईमेल प्राप्त हुए थे, जिसमें लोगों ने उनसे पूछा था कि यह ड्रोन कहां से खरीदा जा सकता है?

ड्रोन की बिक्री में व्यापार की बेहतर संभावना को देखते हुए नेटो ने डीजेआई ड्रोन बेचना शुरू कर दिया।

उत्तरी साओ पाउलो के कासा वर्डे जिला स्थित नेटो की दुकान में आज हर तरह के डीजेआई ड्रोन हैं। नेटो ने स्वयं भी एक डीजेआई ड्रोन मॉडल बनाया है, जो वास्तविक ड्रोन से चार गुना बड़ा है।

डीजेआई में जनसंपर्क निदेशक वांग फैन का कहना है कि ब्राजील, चिली, मेक्सिको, पैराग्वे और पेरू के सार्वजनिक संस्थानों से ड्रोन की मांग बढ़ रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493