तिआनजिन विस्फोट के बाद पानी के नमूनों की जांच, नहीं मिले विषैले तत्व

स्टेट ओसनिक एडमिनिस्ट्रेशन (एसओए) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि समुद्री जल में किसी तरह के विषाक्त तत्व नहीं मिले हैं। साइनाइड और वाष्पशील फिनोल जैसे खतरनाक तत्व नहीं पाए गए हैं और प्राणीप्लवक (जूप्लैंकटन) पर भी प्रभाव नहीं पड़ा है।

जांच के परिणाम समुद्री जल के 177 नमूनों की जांच पर आधारित हैं। ये नमूने तिआनजिन में स्थानीय समुद्री निगरानीकर्ताओं ने एकत्र किए थे।

एसओए ने कहा कि आगे यदि कोई बड़ा बदलाव पाया जाता है तो वे इस बारे में अवगत कराएंगे।

चीन के बंदरगाह शहर तिआनजिन के एक गोदाम में बुधवार देर रात हुए विस्फोटों में 50 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 17 दमकलकर्मी भी शामिल हैं। कुल 701 लोग घायल हुए हैं, जिसमें से 70 की हालत गंभीर बनी हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493