बीजिंग, 14 अगस्त (आईएएनएस)। दस से अधिक दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद चीन के 19वें बिदाऊ नौवहन उपग्रह ने स्वतंत्र रूप से काम करना शुरू कर दिया है। इस उपग्रह ने एक अन्य उपग्रह से संपर्क स्थापित कर लिया है।

ये दोनों उपग्रह सिचुआन प्रांत के शीचांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से 25 जुलाई को प्रक्षेपित किए गए थे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक चीन के बिदाऊ नौवहन उपग्रह तंत्र के मुख्य अभिकल्पक (डिजाइनर) शी जुन ने कहा कि चीन ने बिदाऊ वैश्विक नौवहन उपग्रह समूह तकनीक का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। यह अमेरिका के जीपीएस का विकल्प होगा। इसके जरिए चीन ने वैश्विक स्तर पर उपयोग होने वाले एक तंत्र को विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।
बिदाऊ विश्व में मौजूद चार नौवहन व्यवस्थाओं में से एक है। अन्य तीन में अमेरिका का जीपीएस, रूस का जीएलओएनएएसएस और यूरोपीय संघ का गलेलियो सिस्टम शामिल है। यह चारों स्वायत्त नौवहन तकनीक का इस्तेमाल करते हैं।
स्वायत्त नौवहन बिदाऊ के वैश्विक कार्यकलाप के लिए अनिवार्य है। यह तकनीक उपग्रहों को स्वतंत्र रूप से काम करने का अवसर देती है और इससे लोगों को अधिक सही जानकारी मिलती है।
dharmpath.com dharmpath