भोपाल,15 अगस्त-मध्यप्रदेश पुलिस के 20 अधिकारियो/कर्मचारियों को विशिष्ट तथा सराहनीय सेवा के लिये राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा आज नई दिल्ली में की गई है । पुलिस महानिदेशक श्री सुरेन्द्र सिंह ने इन सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को पदक मिलने पर बधाई दी है। आज घोषित सभी पदको का वितरण 15 अगस्त, 2016 को स्वतत्रंता दिवस समारोह में किया जायेगा ।
राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक अति. पुलिस महानिदेशक डा0 राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा , डी.जी. लोकायुक्त श्री अजय शर्मा, पुलिस अधीक्षक पीटीएस, एमटी. श्री योगराज सिंह , आई. ओ. (एस.बी)श्री विजय कुमार मिश्रा को प्रदान किया जायेगा ।
राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक डीआईजी. इन्दौर श्री राकेश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री महेन्द्र सिंह सिकरवार, पुलिस अधीक्षक हरदा श्री प्र्र्रेमबाबू शर्मा, सहायक सेनानी 29 वी वाहिनी दतिया श्री नेकराम गोहिया, कंपनी कमांडर 8 वी वाहिनी छिंदवाड़ा श्री जयराज सिंह साजवान, उप निरीक्षक एम.टी. जेएनपीए सागर श्री भुवनेश्वर पंत , उप निरीक्षक इटारसी श्री विजयशंकर द्विवेदी, प्रधान आरक्षक 25 वी वाहिनी भोपाल श्री उमानाथ दुबे, प्रधान आरक्षक छतरपुर श्री बृजपति यादव, प्रधान आरक्षक लोकायुक्त श्री रामनरेश खटीक, आरक्षक (बैण्ड) आरएपीटीसी इन्दौर श्री मनोहरलाल बडे़ले, आरक्षक एमटी 10 वी वाहिनी सागर श्री सुरेश पंत, निरीक्षक (एम) नारकोटिक्स इन्दौर श्री शेखर बसन्तराव दीक्षित, निरीक्षक-(एम) एसएएफ मुख्यालय भोपाल श्री मधोत्री खुबानी, निरीक्षक(एम) पुलिस मुख्यालय भोपाल श्री निरंजन कुमार श्रीवास्तव, और निरीक्षक(एम) पुलिस मुख्यालय भोपाल श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव को स्वंतंत्रता दिवस समारोह 2016 मे प्रदान किया जावेगा ।
dharmpath.com dharmpath