अजय संग नाम जोड़ हिम्मतवाला हिट करना चाहती हैं तमन्ना

tamanna-himmatwalaबॉक्स ऑफिस पर फिल्मों को हिट करने का बहुत ही सिंपल और पुराना तरीका है फिल्म के एक्टर और एक्ट्रेस के बीच अफेयर की खबरें उड़ा देना। जहां एक बार एक्टर और एक्ट्रेस का नाम खबरों की सुर्खियों में आया कि फिल्म समझो हिट हो गयी। और अगर हिट नहीं भी हुई तो कम से कम फिल्म को मुफ्त में पब्लिसिटी तो मिल ही जाती है। खबर है कि हिम्मतवाला फिल्म से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने जा रही साउथ इंडियन एक्ट्रेस तमन्ना आजकल अजय देवगन के गुणगान करती फिर रही हैं। तमन्ना ने कहा कि वो हमेशा से अजय देवगन की दीवानी रही हैं और उन्हें अजय देवगन बॉलीवुड के बेस्ट एक्टर्स में से एक लगते हैं।

तमन्ना के इस बयान को मीडिया अच्छी तरह से भुना रही है साथ ही ये लोग तो ये भी कह रहे हैं कि तमन्ना अजय देवगन की दीवानी हो गयी हैं। हिम्मतवाला फिल्म में अजय देवगन और तमन्ना के बीच कई सारे रोमांटिक सीन शूट किये गये हैं। तमन्ना ने फिल्म में श्रीदेवी का किरदार निभाया है तो वहीं अजय देवगन ने जीतेंद्र का। फिल्म के निर्दे्शक हैं साजिद खान। हिम्मतवाला फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा भी एक आइटम सॉंग कर रही हैं और सोनाक्षी के आइटम सॉंग को लेकर कई खबरें चर्चा में हैं। तमन्ना ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने अभी तक सिर्फ अजय देवगन के साथ काम किया है और वो एक बहुत बड़े स्टार हैं। इतने बड़े स्टार होने के बावजूद उन्होंने कभी भी मुझसे गलत व्यवहार नहीं किया। सच कहूं तो मैं उनकी सबसे बड़ी फैन हूं।

तमन्ना भले ही साउथ की मशहूर एक्ट्रेस रही हों लेकिन ये तो उन्हें भी पता है कि फिल्मों को हिट कराने के लिए क्या क्या करना पड़ता है। इसीलिये तो तमन्ना ने फिल्म की रिलीज से पहले ही अजय की तारीफों के पुल बांधने शुरु कर दिये हैं। अब देखना ये है कि तमन्ना की इस तरकीब का असर फिल्म की सफलता पर कितना पड़ता है। वैसे भी तमन्ना और अजय देवगन की जोड़ी की हर कोई तारीफ कर रहा है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493