वृंदावन में श्रद्धालुओं का उमड़ा हुजूम

bankebihariवृंदावन। होली का मौका और रविवार की छुट्टी के चलते वृंदावन में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा पड़ा तो जमकर धक्का-मुक्की हुई। कई श्रद्धालु गिर का चोटिल हो गए। आरोप है कि पुलिस ने भी इस दौरान लाठी भांजी। कानपुर के एक युवक और वृद्ध श्रद्धालु को तो सीढि़यों से घसीटा तक गया।

रविवार को बांके बिहारी मंदिर में होली खेलने के लिए भीड़ थी। ऐसे में जल्दी दर्शन के चक्कर में लोगों ने एक-दूसरे को धकियाना शुरू कर दिया। कुछ लोग गिर गए, जिनमें से छह लोगों को हल्की चोटें आई हैं। मंदिर में लगी बेरीकेडिंग ने मुश्किलें और ज्यादा बढ़ा दीं।

कानपुर के शारदा नगर निवासी शिखर शर्मा ने बताया कि वह शाम को परिजनों के साथ मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। लोग पीछे से धक्का दे रहे थे तो जवानों ने उनके सिर में लाठी मार दी। पुलिस के जवान उन्हें व उनके पिता को खदेड़ते हुए सीढि़यों से नीचे लाए और लात-घूंसों से पिटाई की। बीच-बचाव करने वालों की भी पिटाई की गयी। उनके सिर में चोट आई और खून बह निकला। उनके पिता को भी चोट आई है। महिलाओं ने किसी तरह उनकी जान बचायी।

इससे पहले सुबह भी स्थिति खराब रही। दिल्ली करौल बाग निवासी कृष्ण कुमार पोहरा ने बताया कि उनकी मां जानकी देवी धक्का-मुक्की में चुटैल हो गई। होशंगाबाद, मप्र के विजय शर्मा ने बताया कि वह भी गिरकर चोटिल हो गए। एसएसआइ अरुण कुमार का कहना है कि सीढि़यों से किसी को नहीं घसीटा गया। गलती से एक व्यक्ति को डंडा लग गया था।

मंदिर में प्रमुख सेवायत गोपी गोस्वामी ने बताया कि दिल्ली, नोएडा, हरियाणा से लोगों का आगमन ज्यादा है। इससे भीड़ बढ़ गयी है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493