कपिल कर रहे नए गाने ‘पप्पू’ की शूटिग

मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। हास्य कलाकार कपिल शर्मा अपनी फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं’ के नए गाने ‘डीजे बजेगा तो पप्पू नाचेगा’ की शूटिग कर रहे हैं।

कपिल ने कहा कि यह गीत ऊर्जा से भरा है। उन्होंने सोमवार को ट्वीट किया, “पूरी ऊर्जा के साथ नए गाने ‘डीजे बजेगा तो पप्पू नाचेगा’ की शूटिग की जा रही है, हाहाहहा।”

निर्देशक जोड़ी अब्बास-मस्तान की यह पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है और इसमें कपिल शर्मा, एली अवराम, अरबाज खान और वरुण शर्मा मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म के निर्माता रतन जैन व गणेश जैन हैं, यह फिल्म 25 सितंबर को प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493