मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। युवा जोड़ी शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘शानदार’ का ट्रेलर लोगों को इतना भा रहा है कि जारी होने के बाद एक हफ्ते में यूट्यूब पर इसे 50 लाख बार देखा गया।
इस प्रतिक्रिया से उत्साहित आलिया ने सोमवार को ट्वीट किया, “कुछ शानदार चीजें हो रही हैं, मेरे सोमवार के दिन की सबसे अच्छी शुरुआत।”
इस फिल्म में शाहिद के पिता पंकज कपूर के अलावा संजय कपूर, सना कपूर, सुषमा सेठ, दिलजीत दोसांज, शिबानी दांडेकर और अंजना सुखानी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के निर्माता करन जौहर, अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी हैं।
फिल्म 22 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी।
dharmpath.com dharmpath