वेत्रिमारन को अनुराग कश्यप से मिली प्रेरणा

चेन्नई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तमिल फिल्मकार वेत्रिमारन को अपनी अगली फिल्म ‘वड़ा चेन्नई’ दो हिस्सों में बनाने की प्रेरणा मशहूर फिल्मकार अनुराग कश्यप से मिली। फिल्म में अभिनेता धनुष गैंगस्टर की मुख्य भूमिका में होंगे।

वेत्रिमारन से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “वडा चेन्नई’ एक गैंगस्टर के जीवन के तीन दशकों की कहानी लिए है। यह एक भाग में नहीं सुनाई जा सकती। अनुराग कश्यप ने वेत्रिमारन को इसे दो भागों में बनाने का सुझाव दिया।”

अनुराग और वेत्रिमारन अच्छे दोस्त हैं।

सूत्र ने कहा, “वे कुछ वर्षो से अच्छे दोस्त हैं। वे समय समय पर एक-दूसरे से अपनी पटकथा को लेकर विचार-विमर्श करते हैं। अनुराग ने वेत्रिमारन से कहा कि वह जितना चाहते हैं, उतना लिखें और उसके बाद फैसला लें कि कहानी एक या दो भाग में सुनाई जा सकती है या नहीं।”

वेत्रिमारन की अगली रिलीज तमिल फिल्म ‘विसारण’ है, जिसका जल्द वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में प्रीमियर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493