चेन्नई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। तमिल फिल्मों के निर्देशक पा. रणजीत ने बताया कि उनकी सुपरस्टार रजनीकांत के साथ आने वाली फिल्म का नाम ‘काबली’ है।
रणजीत ने सोमवार को अपने ट्विटर पेज पर फिल्म के नाम की घोषणा की। ‘काबली’ कथित तौर पर चेन्नई के डॉन के वास्तविक जीवन पर आधारित फिल्म है।
फिल्म यूनिट के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “इस फिल्म में रजिनी जी काबलीश्वरन नामक व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं और फिल्म का शीर्षक भी इसी से लिया गया है। यह कहानी चेन्नई के मायलापुर के एक डॉन पर आधारित है। फिल्म के पहले कुछ मिनटों के दृश्य मायलापोर पर फिल्माए जाएंगे और उसके बाद कहानी मलेशिया की ओर जाएगी।”
इस फिल्म में रजनीकांत के साथ-साथ राधिका आप्टे, धनसिका, प्रकाश राज और कलैअरशन मुख्य भूमिका में है और फिल्म का संगीत संतोष नारायण देंगे।
dharmpath.com dharmpath