कैटरीना ने सैफ को दी जन्मदिन की बधाई

मुंबई, 18 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने अपनी फिल्म ‘फैंटम’ के सह-कलाकार सैफ अली खान को सिगिग रिएलिटी टेलिविजन शो ‘इंडियन ऑयडल जूनियर’ सेट पर जन्मदिन की बधाई दी।

एक बयान में कहा गया है कि 16 अगस्त को सैफ के 45वें जन्मदिन पर शूट किए गए इस एपिसोड में कैटरीना को गाना गाते देखा गया। लेकिन इस मंच पर अपनी गायन प्रतिभा को दर्शाने वाली कैटरीना अकेली कलाकार नहीं हैं, सैफ ने भी उनके साथ गाया और गिटार भी बजाया।

‘इंडियन ऑयडल जूनियर’ पर अपनी फिल्म ‘फैंटम’ के प्रचार के लिए आए सैफ और करीना के साथ साथ शो के तीनों निर्णायकों सोनाक्षी सिन्हा, विशाल ददलानी और सलीम मर्चेट ने भी सुर मिलाए।

सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा भी सेट पर आईं। इस एपिसोड का प्रसारण शनिवार को होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493