गॉडसन के लिए स्विफ्ट का भावनात्मक भाषण

लॉस एंजेलिस, 18 अगस्त (आईएएनएस)। गायिका टेलर स्विफ्ट ने यहां अपने एक कांसर्ट के दौरान प्रस्तुति बीच में रोककर अपने गॉडसन के नाम भाषण पढ़ा।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, स्विफ्ट ने अपनी प्रस्तुति बीच में रोककर अपने चार सप्ताह के नवजात गॉडसन लियो थेम्स के नाम संदेश पढ़ा। लियो, उनकी सहेली जेमी किंग की दूसरी संतान हैं।

स्विफ्ट ने ‘नेवर ग्रो अप’ गाने की प्रस्तुति से पहले भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, “मैंने यह तब लिखा था, जब 18-19 साल की थी। मेरी दोस्त हाल ही में मां बनी है और बेटे की गॉडमदर मुझे बनाया है। मैंने जब बच्चे को गोद में लिया, मेरे सोचने का तरीका ही बदल गया।”

जेमी ने ट्विटर पर लिखा कि वह स्विफ्ट जैसी दोस्त पाकर धन्य हैं और उन्हें खुशी है कि उनकी प्यारी सहेली उनके बेटे के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होगी।

जेमी ने लिखा, “यह बेहद खूबसूरत है। लियो थेम्स बहुत भाग्यशाली है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493