वूल्फ्सबर्ग का रुख कर सकते हैं पातो

रियो डी जेनेरियो, 18 अगस्त (आईएएनएस)। एसी मिलान के पूर्व स्ट्राइकर एलेक्सजेंडर पातो जर्मन लीग क्लब वूल्फ्सबर्ग का रुख कर सकते हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक वूल्फ्सबर्ग ने पातो से करार में रुचि दिखाई है। क्लब ने कहा है कि ब्राजील के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी पातो क्रोएशियाई फारवर्ड इवान पेरिसिक का उपयुक्त स्थानापन्न हो सकते हैं।

पेरिसिक इंटर मिलान का रुख कर रहे हैं। पातो ने इस साल ब्राजील के क्लब साओ पाउलो के लिए 35 मैचों में 18 गोल किए हैं।

इधर, इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब टॉटेनहम हॉट्सपर ने भी पातो में रुचि दिखाई है। इस कारण वूल्फ्सबर्ग के लिए पातो के साथ करार करने में थोड़ी मुश्किल आ सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493