इंडोनेशियाई विमान हादसा : सभी यात्रियों के शव बरामद

जकार्ता, 18 अगस्त (आईएएनएस)। त्रिगाना वायु सेवा के यात्री विमान एटीआर42-300 में सवार सभी 54 लोगों के शव बरामद हो गए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी (बरासनास) के प्रमुख हेनरी बाम्बांग सोलिस्टयो ने कहा कि शव ओक्सीबिल शहर के निकट ओकबापे जिले में मिले।

इंडोनेशियाई विमान ने रविवार को जयापुरा में स्थित सेनतानी हवाईअड्डे से ओक्सीबिल शहर के लिए उड़ान भरी थी।

विमान का मलबा रविवार को बरामद हुआ था।

इंडोनेशिया की नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी कमेटी (केएनकेटी) के प्रमुख टैटांग कुर्नियादी ने कहा कि विमान उस दिन उड़ान भरने के लिहाज से एकदम दुरुस्त था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493