यह संग्रहालय सिचुआन प्रांत के चेंगदू में स्थित है। संग्रहालय में अभिनेता जेट ली, जैकी चेन, पॉप गायक जय चू और अभिनेत्री झांग जियी और गोंग ली जैसे कई सितारों के मोम के पुतले लगे हुए हैं।
अभिनेत्री झांग के एजेंट जी जिंगलिंग ने प्रेस संवाददाताओं को बताया, “मैंने कुछ दिनों पहले झांग का पुतला देखा। हम इस पुतले को संग्रहालय से हटवाने के लिए कानूनी प्रक्रिया अपनाएंगे।”
वैक्स म्यूजियम से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस संग्रहालय का निर्माण आठ साल पहले हुआ था। यह देश का तीसरा सबसे बड़ा संग्रहालय है, जिसमें 107 नामचीन हस्तियों के मोम के पुतले लगाए गए हैं।
इन मोम के पुतलों के निर्माताओं में बीजिंग वैक्स म्यूजियम के पूर्व अध्यक्ष झांग शूशियांग भी शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath