चांग्शा के एंट्री-एग्जिट इंस्पेक्शन एंड क्वारेनटाइन ब्यूरो ने मंगलवार को कहा कि चीन के हुनान प्रांत से 101,000 डॉलर मूल्य के 80,000 से अधिक डिब्बा बंद व्यंजनों को केन्या भेजा गया है। यह हुनान द्वारा व्यंजनों का अब तक का सबसे बड़ा निर्यात है।
शिनकोंगचू खाद्य कंपनी के पाकशास्त्री इन डिब्बाबंद व्यंजनों को तैयार करते हैं। उपभोक्ता दोबारा गर्म कर इन व्यंजनों का सेवन कर सकेंगे।
केन्या के सभी होटलों और रेस्टोरेंट ने लगभग सभी व्यंजनों के ऑर्डर पहले से दे दिए हैं। भविष्य में इथियोपिया और तंजानिया जैसे अन्य अफ्रीकी देशों को भी ये चीनी व्यंजन निर्यात किए जाएंगे।
चांग्शा के खाद्य सुरक्षा विभाग के उपप्रमुख चेन जी का कहना है कि निर्यात से पहले सारे व्यंजन जरूरी मानकों पर खरे उतरे और इससे विदेशों में चीनी व्यंजनों की लोकप्रियता बढ़ेगी।
dharmpath.com dharmpath