न्यूयॉर्क काउंसिल चुनाव में भारतवंशी उम्मीदवार का समर्थन

वाशिंगटन, 18 अगस्त (आईएएनएस)। न्यूयॉर्क स्टेट काउंसिल के चुनाव में एक अमेरिकी राजनीतिज्ञ ने एक डेमोक्रेट उम्मीदवार भारतवंशी दिग्गज उद्योगपति का समर्थन किया है। एक मीडिया रपट से यह जानकारी मिली।

मैनहट्टन के साप्ताहिक समाचार पत्र ऑब्जर्वर की मंगलवार की एक रपट के मुताबिक, 11वें न्यूयॉर्क सीनेट डिस्ट्रिक्ट से डेमोक्रेटिक स्टेट सीनेटर टोनी अवेला ने सतनाम सिंह परहार का समर्थन किया है, जो बेलारोज में निर्माण उद्योग के दिग्गज उद्योगपति हैं।

अवेला ने कहा कि वह परहार का समर्थन इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि परिणाम देने का उनका मजबूत रिकॉर्ड है।

समाचार पत्र ने अवेला के हवाले से कहा, “डिस्ट्रिक्ट के लिए एक ऐसे उम्मीदवार के चयन का समय आ गया है, जिसे मुद्दों की समझ हो और शहर के वित्तपोषण व सेवा के लिए बिना थके लड़ने वाला हो।”

आगामी 10 सितंबर को होने वाले प्राथमिक चुनाव में वह डेमोक्रेट उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493