चेन्नई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता दिल राजू ने कहा कि उनकी आने वाली तेलुगू रेमांटिक फिल्म ‘सुब्रह्मण्यम फॉर सेल’ को अमेरिका और अन्य स्थानों पर फिल्माया गया और इसकी शूटिंग 35 दिनों में पूरी हो गई।
राजू ने अपने बयान में कहा, “हमने 35 दिनों में ही फिल्म की शूटिंग पूरी की। यह काफी अच्छा रहा। हम रविवार को इसका ऑडियो जारी करने और 24 सितंबर को फिल्म प्रदर्शित करने की योजना बना रहे हैं।”
फिल्म में साई धरम तेज और रेजिना केसेंड्रा मुख्य भूमिका में हैं।
राजू ने कहा कि फिल्म में साई का नृत्य व अभिनय और रेजिना का ग्लैमरस अवतार आकर्षण का मुख्य केंद्र होगा।
फिल्म का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है और संगीत मिकी जे. मियेर ने दिया है।
dharmpath.com dharmpath