सेंचुरियन एकदिवसीय : न्यूजीलैंड ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी

सेंचुरियन, 19 अगस्त (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने बुधवार को सुपरस्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में तीन मैचों की श्रृंखला के पहले एकदिवसीय मैच में टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

दक्षिण अफ्रीका को दो मैचों की अंतर्राष्ट्रीय टी-20 श्रृंखला में 1-1 पर रोकने वाली किवी टीम ही बिना किसी बदलाव के इस मैच में खेलेगी।

दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका के लिए डेविड वीज और विकेटकीपर मोर्ने कैन विक को पदार्पण का मौका दिया गया है।

विश्व कप उप-विजेता किवी टीम की गेंदबाजी आक्रमण हालांकि उसके स्टार गेंदबाजों की बजाय मिशेल मैक्लेनघन और एडम मिल्ने के हाथों में होगी। तेज गेंदबाजों के अलावा वे इस मैच में दो स्पिन गेंदबाजों नैथन मैक्लम और ईश सोढ़ी के साथ उतरेंगे।

टीमें :

दक्षिण अफ्रीका : अब्राहम डिविलियर्स (कप्तान), हाशिम अमला, रिली रोसू, फरहान बेहरादीन, मोर्ने कैन विक (विकेटकीपर), डेविड मिलर, डेविड वीज, कैगिसो रबाडा, वेर्नोन फिलेंडर, डेल स्टेन, इमरान ताहिर।

न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, टॉम लाथम, ग्रांट इलियट, जेम्स नीशम, ल्यूक रोंची (विकेटकीपर), कोलिन मुनरो, नैथन मैक्लम, एडम मिल्ने, मिशेल मैक्लेनघन, ईश सोढ़ी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493