ट्विंकल खन्ना की पहली किताब का लोकार्पण

मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने अपनी पहली किताब ‘मिसेज फनीबोन्स’ का यहां लोकार्पण किया। इस किताब में एक महिला की नजर से देश में महिलाओं के जीवन में छुपे हास्य की तलाश की गई है।

ट्विंकल ने पिछले कुछ समय में एक स्थंभकार के रूप में भी अपनी जगह बना ली है।

इस किताब के बारे में ट्िंवकल ने कहा, “‘मिसेज फनीबोन्स’ इस पर आधारित है कि भारत में आधुनिक महिलाएं खुद को कैसे देखती हैं और भारत में उन्हें कैसे देखा जाता है। हमने मंगल ग्रह पर उपग्रह भेज दिया है, लेकिन एक महिला अपने पति के बेहतर जीवन की कामना करने के लिए चांद की ओर देखती है।”

मंगलवार को हुए लोकार्पण के दौरान मौके पर ट्विंकल के पति अक्षय कुमार, मां डिंपल कपाड़िया, सह कलाकार आमिर खान और उनके करीबी दोस्त भी मौजूद थे।

इस मौके पर वरिष्ठ अभिनेत्री जय बच्चन, सुजेन रोशन और सोनाली बेंद्रे भी वहां मौजूद थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493