चीन के ग्वांगडोंग में है दुनिया की सबसे विशाल फिल्म स्क्रीन

झुहाई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिणी चीन के ग्वांगडोंग प्रांत में स्थित एक सिनेमाहॉल को दुनिया के सबसे विशाल स्क्रीन के लिए गिनीज बुक में दर्ज कर लिया गया।

चीन में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अध्यक्ष रोवान साइमंस ने ग्वांगडोंग प्रांत झुहाई शहर में स्थित चाइम-लोंग ओसन किंगडम थीम पार्क के सिनेमाघर को दुनिया के सबसे विशाल स्क्रीन वाले सिनेमाघर का सर्टिफिकेट प्रदान किया।

सामान्य सिनेमाघरों वाले स्क्रीन से चार गुना बड़ा यह स्क्रीन 88 मीटर लंबा और 18 मीटर ऊंचा है। इसके लिए 12 प्रोजेक्टर लगाए जाते हैं और यह 4के रेज्योल्यूशन इमेज वाला है।

इस 5डी वाले सिनेमा ऑडिटोरियम को एक जून से आम लोगों के लिए खोल दिया गया। यह सिनेमाघर 3,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फैला है और 1,000 दर्शक क्षमता वाला है। शुरू होने के बाद से अब तक इस सिनेमाघर में एक एनिमेशन फिल्म दिखाई जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493