मिस्र में पुलिस भवन पर हमला, 8 घायल

काहिरा, 20 अगस्त (आईएएनएस)। मिस्र में गुरुवार सुबह एक पुलिस भवन के सामने किए गए विस्फोट में आठ लोग घायल हो गए।

समचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, स्थानीय समाचार चैनल ने जानकारी दी कि राजधानी काहिरा से सटे कलिउबिया प्रांत में एक पुलिस भवन के सामने कार बम के माध्यम से विस्फोट किया गया।

विस्फोट में घायल हुए लोगों में पुलिस कर्मी भी शामिल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विस्फोट से आस पास के भवनों को भी क्षति पहुंची, इनमें एक स्कूल भवन भी शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493