नाना-नानी हमारी असली संपत्ति : श्रद्धा

मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का मानना है कि दादा-दादी या नाना नानी हमारे जीवन की असली संपत्ति होते हैं। श्रद्धा के नाना पंडित पंढरीनाथ कोल्हापुरे का पिछले दिनों निधन हो गया।

पंडित पंढरीनाथ एक पारंगत शास्त्रीय गायक थे और सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर और आशा भोसले के रिश्ते के भाई लगते थे।

श्रद्धा ने बुधवार को ट्विटर पर दुख की इस घड़ी में उनके परिवार को समर्थन देने के लिए लोगों का शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “कुछ दिन पहले मेरे प्यारे नाना पंडित पंढरीनाथ कोल्हापुरे का निधन हो गया। उन्होंने अपने संगीत और उदारता से अपना जादू चलाया।”

श्रद्धा ने लिखा, “आप सभी का आपके संदेशों के लिए धन्यवाद। उन्होंने और मेरी नानी ने हमारे परिवार को एकजुट होने और जमीन से जुड़े होने का मतलब सिखाया।”

उन्होंने लिखा, “दादा-दादी या नाना-नानी हमारे जीवन की असली संपत्ति होते हैं। वे इस बात का पूरा ख्याल रखते हैं कि वह अपने पीछे आपमें उनका एक अंश छोड़ जाएं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493