‘कट्टी बट्टी’ में मेरा किरदार सबसे मुश्किल : कंगना रनौत

मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। कंगना रनौत ने कहा कि उनकी आने वाली फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ में उनका किरदार उनके अब तक के करियर में सबसे मुश्किल किरदार है।

अपनी फिल्म के प्रचारक समारोह में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, “फिल्म में मेरे द्वारा निभाया गया पायल का किरदार मेरे अब तक के करियर में निभाए गए किरदार में सबसे मुश्किल था। मैं आश्वस्त हूं कि इस बात एहसास दर्शकों को फिल्म देखने के बाद होगा।”

उन्होंने कहा, “मैंने इससे पहले कहा था कि फिल्म ‘तनु वेड्स मनु र्टिन’ में निभाया दत्तो का किरदार काफी मुश्किल था। लेकिन अब ‘कट्टी बट्टी’ में पायल का किरदार करने के बाद मुझे महसूस हुआ कि यह किरदार सबसे मुश्किल रहा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493