केन्या : पालतू कुत्तों ने मालकिन को नोंच खाया

मोम्बासा (केन्या), 20 अगस्त (आईएएनएस)। केन्या में रहने वाली एक ब्रिटिश महिला को उसी के पालतू कुत्तों ने नोंच-नोंच कर मार डाला।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि केन्या के मालिंदी शहर में रहने वाली एलिजाबेथ क्लेयर राइट बुधवार को जैसे ही अपने घर पहुंचीं, उनके दो पालतू कुत्ते हिंसक होकर उन पर टूट पड़े और नोंच-नोंच कर उन्हें मार डाला।

पुलिस अधिकारी सिचारनी विल्बरफोर्स ने कहा कि उन्होंने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया, “महिला के पति ने कुत्तों को खुला छोड़ दिया और उनके दरवाजा खोलते ही कुत्ते उनपर टूट पड़े। वह इतनी बुरी तरह घायल हो गई थीं कि अस्पताल ले जाने के क्रम में ही उसकी मौत हो गई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493