कोलंबो टेस्ट : भारत की पहली पारी 393 रनों पर सिमटी

कोलंबो, 21 अगस्त (आईएएनएस)। पी. सारा ओवल मैदान पर श्रीलंका के साथ जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को भोजनकाल के ठीक बाद भारत की पहली पारी 393 रनों पर सिमट गई।

भारत की ओर से दूसरे दिन रिद्धिमान साहा ने 56, अमित मिश्रा ने 24, रविचंद्रन अश्विन ने दो और इशांत शर्मा ने दो रन बनाए। उमेश यादव दो रनों पर नाबाद लौटे।

भारत ने कुल 114 ओवरों का सामना किया। श्रीलंका की ओर से रंगना हेराथ ने चार विकेट लिए जबकि धम्मिका प्रसाद, एंजेलो मैथ्यूज और दुष्मंथ चमीरा को दो-दो विकेट मिले।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रहे भारत की ओर से पहले दिन लोकेश राहुल ने 108, कप्तान विराट कोहली ने 78 और रोहित शर्मा ने 79 रन बनाए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493