फुजियान के मौसम विभाग का कहना है कि तूफान छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम से होते हुए उत्तर में ताइवान के पूर्वी समुद्र की ओर बढ़ रहा है।
तूफान का केंद्र सुबह पांच बजे फुजियान के तटीय शहर शियानमेन से 780 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में था।
गोनी के कारण ताइवान जलडमरूमध्य और डायोयु द्वीप में तेज आंधी आने की आशंका है।
फुजियान का बाढ़ नियंत्रण प्रशासन तूफान के पहुंचने से पहले जहाजों को समुद्र से बाहर निकालने की तैयारी में लगा है।