एक मार्च 2014 को एक जंगली पांडा लोंगनान के एक गांव में घुस गया। इस गांव के एक ग्रामीण गुआन क्वांझी ने जब इसे गांव से खदेड़ना चाहा तो पांडा ने उसे काट लिया। इस दुर्घटना में गुआन की हड्डी टूट गई और धमनी फट गई।
गुआन के संबंधियों ने काउंटी के वन विभाग और गान्सू बायशूजियांग नेशनल नेचर रिजर्व से पीड़ित की देखभाल से जुड़ी वार्ता के असफल होने के बाद इन पर मुकदमा ठोक दिया।
अदालत की मध्यस्थता के बाद दोनों पक्षों ने चार लाख युआन मुआवजे पर सहमति जताई।
dharmpath.com dharmpath