रूस, चीन सीमा पर रोपवे का निर्माण करेगा

सरकार के प्रेस सेवा ने कहा कि रूस के प्रधानमंत्री दमित्री मेदवेदेव ने दोनों देशों की सीमा पर स्थित अमूर नदी पर 750 मीटर लंबे रोपवे के निर्माण, संचालन तथा रख-रखाव के लिए संबंधित विभाग को चीनी पक्ष के साथ एक अंतर सरकारी समझौता करने के लिए एक आदेश पर हस्ताक्षर किया।

परियोजना की शुरुआत इसी साल होनेवाली है, जबकि रोपवे का इस्तेमाल साल 2018 के पहली तिमाही से शुरू होने की संभावना है।

रोपवे के निर्माण से उम्मीद है कि एक पर्यटन गंतव्य के रूप में अमूर क्षेत्र पर्यटकों को आकर्षित करेगा, पर्यटन बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए निवेश को आकर्षित करेगा और क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा।

इसके अलावा, नदी पर 2,215 मीटर लंबा एक रेलवे पुल का निर्माण साल 2016 के अंत तक पूरा हो जाने की संभावना है।

यह पुल हेलिओंगजियांग प्रांत के तोंगजियांग और रूस में यहूदी स्वायत्तशासी ओब्लास्ट के निझनेलेनिंसकोये को जोड़ेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493