विश्व एथलेटिक्स (मैराथन) : इरिट्रिया के घिब्रेसलैसी ने जीता स्वर्ण (लीड-2)

बीजिंग, 22 अगस्त (आईएएनएस)। इरिट्रिया के 20 साल के धावक घिरमे घिब्रेसलैसी ने शनिवार को यहां शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की पुरुषों की मैराथन दौड़ का स्वर्ण पदक जीत लिया।

बीजिंग, 22 अगस्त (आईएएनएस)। इरिट्रिया के 20 साल के धावक घिरमे घिब्रेसलैसी ने शनिवार को यहां शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की पुरुषों की मैराथन दौड़ का स्वर्ण पदक जीत लिया।

14 नवम्बर, 1995 को जन्मे घिब्रेसलैसी ने 42.195 किलोमीटर की यह रेस दो घंटे 12.28 मिनट में पूरी कर बीजिंग में अपने देश का खाता खोला।

इथियोपिया के येमन सेगे ने दो घंटे 13.08 मिनट के साथ रजत जीता जबकि युगांडा के मुन्यो सोलोमन मुताई ने दो घंटे 13.30 मिनट के साथ कांस्य जीता।

मास्को विश्व चैम्पियनशिप में पहला स्थान हासिल करने वाले घिब्रेसलैसी के हमवतन स्टीफन किपरोटिच इस बार (2 घंटे 14.43 मिनट) समय के साथ छठे स्थान पर रहे।

इसी तरह मास्को में रजत जीतने वाले लेलिला डेसिसा अपना प्रदर्शन दोहरा नहीं सके और उन्हें सातवें स्थान से संतोष करना पड़ा। डेसिसा ने 2 घंटे 14.54 मिनट में रेस पूरी की।

इटली के रुगेरो पर्टाइल ने 2 घंटे 14.23 मिनट के साथ चौथा स्थान हासिल किया जबकि बहरीन के शुमी डेकहासा दो मिनट 14.43 मिनट के सात पांचवें स्थान पर रहे। रुगेरो ने इस सत्र का अपना सबसे अच्छा समय निकाला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493