नई दिल्ली जाने को अब भी तैयार : अजीज

इस्लामाबाद, 22 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के बीच प्रस्तावित राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) स्तर की वार्ता पर जारी संशय के बीच पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज ने शनिवार को कहा कि वह अपने भारतीय समकक्ष के साथ बैठक के लिए नई दिल्ली जाने को अब भी तैयार हैं।

अजीज ने यहां पत्रकारों से कहा, “मैं अब भी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) स्तर की वार्ता में बिना शर्त अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार हूं।”

अजीज 23-24 अगस्त को नई दिल्ली में अपने भारतीय समकक्ष अजीत डोभाल से मुलाकात करने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी उच्चायोग ने जम्मू एवं कश्मीर के अलगाववादी नेताओं को आमंत्रित किया है, ताकि वे अलगाववादी नेताओं से भी मुलाकात कर सकें। जबकि भारत ने इसे अस्वीकार्य बताया है।

अजीज ने कहा, “यह बात समझने योग्य है कि भारत जैसा देश इतनी मामूली-सी बात पर वार्ता रद्द कर सकता है।”

उन्होंने कहा कि यह भारत पर निर्भर है कि “वह इस वार्ता पर निर्णय ले। मैं अब भी नई दिल्ली जाने को उत्सुक हूं।’

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493