इस्लामाबाद, 22 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज ने शनिवार को कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच प्रस्तावित राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) स्तर की वार्ता यदि ‘मामूली बात’ पर रद्द की जाती है, तो यह अफसोसजनक होगा।
भारत के साथ नई दिल्ली में 23-24 अगस्त को प्रस्तावित राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की वार्ता से पहले अजीज ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दोनों देशों के बीच वार्ता का मकसद शांति कायम करना है।
कश्मीरी अलगाववादी नेताओं से अजीज की मुलाकात को लेकर पाकिस्तान की जिद और भारत की आपत्ति के कारण वार्ता पर मंडरा रहे खतरे के मद्देनजर उन्होंने कहा, “अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को गंभीरतापूर्वक सोचना होगा कि क्या भारत को इतनी मामूली सी बात पर एनएसए वार्ता रद्द कर देनी चाहिए..यदि ऐसा होता है, तो यह बेहद अफसोस की बात होगी।
dharmpath.com dharmpath