युकी भाम्बरी चैलेंजर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे

वेंकूवर, 22 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के टेनिस स्टार युकी भाम्बरी यहां जारी ओल्दम ब्राउन वैनोपन चैलेंजर स्तरीय टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।

वेंकूवर, 22 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के टेनिस स्टार युकी भाम्बरी यहां जारी ओल्दम ब्राउन वैनोपन चैलेंजर स्तरीय टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।

इसके अलावा युकी ने पुरुष युगल के फाइनल में भी जगह बना ली है।

युकी ने शुक्रवार को हुए एकल क्वार्टर फाइनल मैच में फारुख दुस्तोव को 6-4, 6-4 से हराया। यह मैच एक घंटे 29 मिनट चला।

एकल के अगले दौर में युकी का सामना इजरायल के दुदी सेला से होगा।

शुक्रवार को ही युकी ने अपने कीवी साथी माइकल वेनस के साथ युगल के फाइनल में जगह बनाई। दरअसल, युकी और वेनस के प्रतिद्वंद्वि मेरियस कोपिल और जुर्गेन कोपलर कोर्ट पर नहीं उतर सके।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493