मुंबई, 22 अगस्त (आईएएनएस)। दिग्गज फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने कहा कि उनके लिए तनाव की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने के अंत में आयोजित होने वाले लैक्मे फैशन वीक विंटर 2015 के समारोह में वह अपने ‘दि जैंटलमैन क्लब’ शीर्षक के पुरुषों परिधानों के संग्रह का प्रदर्शन करेंगे।
मनीष ने ट्विटर पर इस समारोह के लिए अपनी तैयारियों से संबंधित जानकारियों को शुक्रवार को साझा करते हुए लिखा, “तनाव की शुरुआत हो गई है। लैक्मे फैशन वीक में मेरे पुरुष परिधान शो ‘दि जैंटलमैन क्लब’ के लिए मेक-अप, संगीत, डिजाइन से संबंधित तैयारी हो गई है।”
इस समारोह में मनीष मल्होत्रा के पुरुष परिधान शो के लिए शोस्टॉपर बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर होंगे। लैक्मे फैशन वीक 26 अगस्त से शुरू होगा।
dharmpath.com dharmpath