‘बैंग-बैंग’ के सीक्वल में सिद्धार्थ का होना तय नहीं

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। सिद्धार्थ मल्होत्रा कथित तौर पर ‘बैंग-बैग’ के सीक्वल में रितिक रोशन की जगह होंगे। इस पर ‘ब्रदर्स’ के अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि अब तक इसकी कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। हालांकि उन्होंने अभी फिल्म पर करार की कोई पुष्टि भी नहीं की है। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही एक्शन फिल्म पर काम करेंगे।

सिद्धार्थ से पूछा गया कि वह जैकलिन फर्नाडीज के साथ 2014 की सीक्वल एक्शन थ्रिलर ‘बैंग-बैंग’ में होंगे। इस पर उन्होंने आईएएनएस को बताया, “अब तक इसकी कोई आधिकारिक सूचना नहीं हैं। इस पर बाद में बात करेंगे। मैंने इस बारे में बहुत कुछ पढ़ा है, लेकिन जब यह आधिकारिक होगा तब इस पर बात करेंगे। इसलिए अभी इस पर कहने के लिए कुछ नहीं है।”

वर्तमान में उन्होंने ‘कपूर एंड संस’ के लिए हामी भरी है। जिसमें उनके साथ ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ की सह-कलाकार आलिया भट्ट और पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान होंगे।

उन्होंने बताया, “फिल्म की शूटिंग 90 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। यह अगले साल 18 मार्च को प्रदर्शित होगी। उसके बाद नित्या मेहरा की फिल्म की ओर रुख करेंगे।”

14 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ‘ब्रदर्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले सप्ताह में 72.6 करोड़ रुपये की कमाई की।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493