जापान में आ सकता है शक्तिशाली तूफान

टोक्यो, 22 अगस्त (आईएएनएस)। जापान के ओगासवरा द्वीप और ओकिनावा प्रान्त में शनिवार और रविवार को दो विनाशकारी तूफान आ सकता है।

टोक्यो, 22 अगस्त (आईएएनएस)। जापान के ओगासवरा द्वीप और ओकिनावा प्रान्त में शनिवार और रविवार को दो विनाशकारी तूफान आ सकता है।

जापान के सरकारी प्रसारक एनएचके की रपट के अनुसार, जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि शनिवार अपराह्न अतसानी तूफान, चीचीजीमा द्वीप के पूर्व में उत्तर पश्चिम की ओर 260 किलोमीटर की गति से आगे बढ़ रहा है।

तूफान 144 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आएगा।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा, तूफान तेज हवाओं के साथ सुबह ओगासवरा द्वीप के करीब है। उम्मीद है कि इससे समुद्र की लहरें 8 मीटर ऊपर उठ सकती हैं।

दूसरा तूफान गोनी, धीरे-धीरे उत्तरी फिलीपींस के उत्तर की ओर बढ़ रहा है।

इसकी रफ्तार 162 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसकी हवा की अधिकतम गति 216 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई।

गोनी रविवार को ओकिनावा प्रान्त के सकृषीमा द्वीप में पहुंच सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493