मोटरस्पोर्ट्स : बेल्जियम ग्रांप्री. में हैमिल्टन को पोल पोजीशन

स्पा-फ्रांकोरचैम्प्स (बेल्जियम), 22 अगस्त (आईएएनएस)। बेल्जियम ग्रांप्री. क्वालीफाइंग सेशन में शनिवार को मर्सिडीज के साथ चालक निको रोसबर्ग को आधा सेकेंड के अंतर से मात देते हुए लुइस हैमिल्टन ने पोल पोजीशन हासिल कर ली।

भारतीय एफ-1 टीम फोर्स इंडिया के सर्जियो पेरेज ने पांचवां स्थान हासिल किया।

हैमिल्टन इस सीजन में लगातार छठे और कुल 10वीं रेस में पोल पोजीशन हासिल करने में सफल रहे।

विलियम्स टीम के वाल्टेरी बोट्टास तीसरे, जबकि टीम लोटस के रोमेन ग्रोसजीन चौथे स्थान पर रहे।

फ्रांस के रोमेन ग्रोसजीन को हालांकि गीयरबॉक्स बदलने के जुर्माने के तौर पर पांच स्थान पीछे कर दिया गया।

पेरेज रेड बुल के डेनियल रिकियाडरे, टीम विलियम्स के फेलिप मासा और टीम लोटस के पैस्टर माल्डोनाडो से आगे रहे।

फेरारी के सेबास्टियन वेट्टल का प्रदर्शन काफी खराब रहा और वह नौवां स्थान हासिल कर सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493