बान की-मून ने अंतर-कोरियाई वार्ता को सराहा

संयुक्त राष्ट्र, 23 अगस्त (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने कोरियाई प्रायद्वीप के दोनों देशों के बीच हुई उच्च स्तरीय वार्ता का स्वागत किया। साथ ही उन्हें फिर से शुरू हुए विचार-विमर्श से क्षेत्र के हालत सुधारने का रास्ता तैयार करने के लिए प्रेरित किया।

एक आधिकारिक बयान में शनिवार देर शाम कहा गया, “महासचिव ने आज (शनिवार) रिपब्लिक ऑफ कोरिया और डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक का स्वागत किया है।”

बयान में कहा गया कि बान की-मून ने इस तथ्य पर भी गौर किया है कि विचार-विमर्श रविवार को भी जारी रहेगा।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘केसीएनए’ की रपट के अनुसार, प्योंगयांग और सियोल के प्रतिनिधियों ने प्रायद्वीप में बढ़ते तनावपूर्ण हालात पर चर्चा करने के लिए पनमुंजोम के संघर्ष विराम गांव में आपात उच्च स्तरीय वार्ता शुरू की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493