बीजिंग, 23 अगस्त (आईएएनएस)। विश्व के तीव्रतम धावक जमैका के उसेन बोल्ट, अमेरिका के जस्टिन गाटलिन, जमैका की ही आसाफा पावेल और अमेरिका के टायसन गे यहां जारी वि³व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की 100 मीटर स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं।
बोल्ट ने बर्ड्स नेस्ट स्टेडियम में रविवार को आयोजित सेमीफाइनल हीट में 9.96 सेकेंड समय निकाला। हीट-1 में बोल्ट ने खराब शुरुआत के बावजूद पहला स्थान किया। इस हीट में कनाडा के आंद्रे ग्रेसी इसी समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
हीट-2 से गाटलिन और अमेरिका के माइक रोसर्ज ने क्वालीफाई किया। गाटलिन ने 9.77 और रोजर्स ने 9.86 का समय निकाला। रोजर्स ने इस सत्र में अपना अब तक का सबसे अच्छा समय हासिल किया।
तीसरे हीट से गे और पावेल क्वालीफाई करने में सफल रहे। गे ने 9.96 सेकेंड में रेस पूरी की जबकि पावेल ने 9.97 सेकेंड समय लिया।
इस स्पर्धा का फाइनल रविवार को ही होगा।
dharmpath.com dharmpath