पेरेज ने फोर्स इंडिया को दिलाई वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फिनिश

स्पा-फ्रांकोरचैम्प्स (बेल्जियम), 23 अगस्त (आईएएनएस)। एकमात्र भारतीय एफ-1 टीम फोर्स इंडिया के ड्राइवर सर्जियो पेरेज ने रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए बेल्जियम ग्रांप्री. में पांचवां स्थान हासिल किया, जो फोर्स इंडिया टीम का इस वर्ष किसी एफ-ए रेस में सर्वश्रेष्ठ फिनिश है।

पेरेज ने रेस की शानदार शुरुआत की और पहले टर्न तक आते-आते दूसरा स्थान हासिल कर लिया।

पहले लैप के बीच में उन्होंने सबसे आगे रहे लुइस हैमिल्टन को कड़ी टक्कर दी, बल्कि कुछ सेकेंड के लिए लीड भी हासिल करने में सफल रहे।

हालांकि मर्सिडीज के हैमिल्टन ने जल्द ही फिर से शीर्ष पोजीशन हासिल कर ली।

ब्रिटिश नागरिक हैमिल्टन अंतत: विजेता रहे, जबकि मर्सिडीज के ही निको रोसबर्ग दूसरे और टीम लोटस के रोमेन ग्रोसजीन तीसरे स्थान पर रहे।

फोर्स इंडिया के दूसरे ड्राइवर निको हल्केनबर्ग के लिए हालांकि दिन खराब रहा और मेकैनिकल दिक्कत के कारण वह रेस शुरू ही नहीं कर सके।

पेरेज के लिए यह सप्ताह खास उपलब्धियों वाला रहा और वह लगातार शीर्ष तीन की लड़ाई में बने रहे।

फोर्स इंडिया के टीम प्रिंसिपल विजय माल्या ने रेस के बाद कहा, “पेरेज ने शानदार ड्राइविंग की और पांचवां स्थान हासिल किया। निको रेस शुरू नहीं कर सके, जो हताश करने वाला रहा।”

बेल्जियम ग्रांप्री. में अपने शानदार प्रदर्शन के बूते पेरेज ने टीम फोर्स इंडिया के लिए 10 अंक हासिल किए।

पेरेज कुल 25 अंकों के साथ 11वें पायदान पर पहुंच गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493