लोहान नहीं बताएंगी अपनी कहानी

न्यूयार्क, 24 अगस्त (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान ने अपने जीवनी पर किताब प्रकाशित करने की पेशकश ठुकरा दी है, लेकिन वह एक शैक्षणिक किताब पर काम कर रही हैं, जो स्टाइल और फैशन से संबंधित होगी।

समाचार पत्र ‘न्यूयार्क पोस्ट’ के पेज सिक्स कॉलम को एक सूत्र ने बताया, “लोहान को उनके जीवन, पुनर्वास गृह में बिताए पल, पारिवारिक मसले, कानूनी पचड़ों और एक हॉलीवुड सितारे की निजी जिंदगी के बारे में किताब लिखने और प्रकाशित करने के कई प्रस्ताव मिले थे, लेकिन उन्होंने इन सभी प्रस्तावों को ठुकरा दिया और वह ऐसी किताब पर काम कर रही हैं, जो उनकी यात्राओं, फैशन एवं स्टाइल के बारे में है। यह एक शैक्षणिक किताब होगी।”

लोहान कुछ समय से फिल्मी चकाचौंध से खुद को दूर रख रही हैं और खाली समय में यूरोप की यात्रा करती हैं। इस समय वह इटली में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493