समाचार पत्र ‘सिडनी डेली टेलीग्राफ’ की फोटोग्राफर क्रिस्टी मिलर ने सोमवार को समाचार पत्र के समक्ष यह दावा किया कि गिब्सन गुस्से में उन पर बुरी तरह चिल्ला रहे थे। उन्होंने कहा, “उन्होंने मुझे कुत्ता कहा। उन्होंने कहा कि मैं एक इंसान कहलाने के लायक नहीं हूं और मैं नर्क में जाऊंगी।”
क्रिस्टी ने कहा कि गिब्सन ने उनके चेहरे पर मुक्का भी तान दिया था। उन्होंने कहा, “वह बिना रुके मुझ पर चिल्ला रहे थे और बिना सांस लिए लगातार मुझे गालियां दे रहे थे।”
59 वर्षीय गिब्सन गुस्से में आपे से बाहर हो चुके थे और उनकी गर्लफ्रेंड रोजालिंग रोज (24) को उन्हें चुप कराना पड़ा।
पुलिस इस मामले में किसी गवाह को ढूंढ रही है, जो रविवार को एक सिनेमाघर के बाहर हुई इस घटना के समय पूरे वक्त वहां मौजूद रहा हो।
गिब्सन एक फिल्म के निर्देशन के सिलसिले में इस समय सिडनी में हैं, जो उनका जन्मस्थान भी है।
dharmpath.com dharmpath