विश्व एथलेटिक्स (100 मी.) : प्राइस, स्कीपर्स फाइनल में, अहूरे बाहर

बीजिंग, 24 अगस्त (आईएएनएस)। मौजूदा ओलम्पिक और विश्व चैम्पियन जमैका की शेली एन फ्रेजर प्राइस, नीदरलैंड्स की डाफने स्कीपर्स और जमैका की ही वेरोनिका कैम्पबेल ब्राउन यहां जारी विश्व चैम्पियनशिप की 100 मीटर स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गई हैं।

प्राइस ने 10.82 सेकेंड समय के साथ सेमीफाइनल में पहल स्थान हासिल किया जबकि स्कीपर्स ने हीट-3 में ब्राउन को पीछे छोड़ते हुए 24 धाविकाओं में दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्कीपर्स ने हीट-3 में 10.89 सेकेंड समय लिया। ब्राउन की भी यही समय रहा।

खास बात यह रही कि दो साल पहले मास्को में रजत पदक जीतने वाली आइवरी कोस्ट की मौरीली अहूरे इस साल फाइनल में जगह नहीं बना सकीं। वह 10.98 सेकेंड समय के साथ हीट -3 में चौथे और कुल नौवें स्थान पर रहीं।

फाइनल सोमवार को ही होगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493