सार्वजनिक सुरक्षा उपमंत्री मेंग किंगफेंग ने पुलिस से अवैध बैंकों से देश की आर्थिक सुरक्षा और वित्तीय बाजार की व्यवस्था को होने वाले नुकसान को समझने का आग्रह किया है। सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय (एमपीएस), केंद्रीय बैंक और विदेशी मुद्रा प्रशासन ने विदेशी कंपनियों और अवैध बैंकों के जरिए अवैध धन के हस्तांतरण पर रोक लगाने के लिए अप्रैल में इसी तरह का एक अभियान शुरू किया था।
मेंग ने कहा कि इस अभियान में कुल 430 अरब युआन (67.2 अरब डॉलर) से अधिक के कई बड़े मामले उजागर हुए थे। मेंग के मुताबिक, भूमिगत बैंक अभी भी समस्या बनी हुई है और अवैध संपत्तियों के हस्तांतरण के लिए अन्य अपराध पैदा करते हैं। इनसे वित्तीय और पूंजी बाजार भी प्रभावित हुआ है।
मेंग ने इस अभियान में देशभर की पुलिस से केंद्रीय बैंक और विदेशी मुद्रा नियामक के साथ बेहतर तरीके से समन्वय बनाने का आग्रह किया है। अभियान नवंबर के अंत तक चलाया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath