आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया स्थित बैलारैट वाइल्डलाइफ पार्क ने अपने यहां के सर्वाधिक लोकप्रिय सदस्य पैट्रिक (वॉम्बैट) के लिए जीवनसाथी ढूंढने के लिए डेटिंग साइट पर उसकी मजेदार प्रोफाइल बनाई है। यह वॉम्बैट इस सप्ताहांत 30 वर्ष का हो जाएगा।
पैट्रिक की देख रेख करने वालों ने डेंटिंग एप्प टिंडर पर उसका मजेदार प्रोफाइल बनाया ताकि पैट्रिक को अपनी जीवनसाथी मिल सके। इस पार्क की मालिक जुलिया लियोनार्ड ने मंगलवार को आस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्ट कॉर्पोरेशन को बताया, “नर वॉम्बैट में मादा के प्रति एक जुनून होना चाहिए, जो पैट्रिक में नहीं है। इसलिए पैट्रिक अकेला रहता है।”
लियोनार्ड ने कहा कि पैट्रिक अपने संभावित जीवन अवधि से अधिक उम्र को हो गया है। इसलिए यह समय एक जीवनसाथी चुनकर आराम से जीवन बीताने का है। औसत रूप से एक वॉम्बैट की जीवन अविध 15 से 20 साल की होती है। पैट्रिक इस सप्ताहांत 30 वर्ष का होने वाला है। वह बिल्कुल स्वस्थ्य है।” पैट्रिक को अभी अपने हमसफर को ढूंढने में वक्त लगेगा, लेकिन 38 किलोग्राम के इस आस्ट्रेलियाई वॉम्बैट को सोशल मीडिया पर लोगों से बहुत प्यार मिल रहा है।
dharmpath.com dharmpath