‘फोर्स 2’ में काम करने को लेकर ताहिर खुश

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता ताहिर राज भसीन ने 2014 में आई फिल्म मर्दानी से बॉलीवुड में कदम रखा था। अब वह 2011 में आई फिल्म ‘फोर्स’ के सीक्वल में काम करने जा रहे हैं। वह इस फिल्म को लेकर बेहद खुश हैं। वह इस फिल्म में अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ काम करने को लेकर काफी उत्सुक हैं।

ताहिर ने कहा, “मैं ‘फोर्स 2’ साइन कर काफी खुश हूं। यह बहुत ही शानदार कहानी है। विपुल शाह (फिल्म के निर्माता) और अभिनय देव (फिल्म के निर्देशक) एक जोशीला संयोजन है और वह जॉन अब्राहम के साथ काम करने को उत्सुक हैं।”

ताहिर ने फिल्म ‘मर्दानी’ में बच्चों के एक तस्कर की भूमिका निभाई थी। वह एक बार फिर कुछ इसी तरह की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

‘फोर्स 2’ की शूटिग बुडापेस्ट में दो महीने तक होगी। फिलहाल तााहिर अपने किरदार की तैयारी कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493