अनुपम ने विकलांग लड़की की मदद की इच्छा जताई

मुंबई, 25 अगस्त (आईएएनएस)। मंझे हुए अभिनेता अनुपम खेर ने मदद मांग रही एक विकलांग लड़की से कहा है कि वह और उनकी कंपनी उसकी मदद करने की इच्छुक है।

अनुपम (60) ट्विटर पर प्रशंसकों के साथ बातचीत कर रहे थे, उसी दौरान उन्हें एक यूजर का ट्वीट मिला। उसने लिखा है, “अनुपम सर, मैं एक शारीरिक रूप से अक्षम लड़की हूं। मैं विकलांगता के बारे में बात करना चाहती हूं, लेकिन इसके लिए मदद की जरूरत है।”

अनुपम ने इसके जवाब में लिखा, “अनुपम खेर कंपनी डॉट कॉम पर हरमन को लिखें।”

‘अनुपम खेर कंपनी’ अनुपम के सभी कामों से जुड़ी एक मूल कंपनी है।

इनमें अनुपम का अभिनय स्कूल ‘एक्टर प्रिपेयर्स’ और जीवन प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘कुछ भी हो सकता है-द स्कूल ऑफ लाइफ’ शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493