बीजिंग में परेड से पहले वायु गुणवत्ता में सुधार

बीजिंग नगरपालिका पर्यावरण निगरानी केंद्र के अध्यक्ष झांग देबेई ने कहा कि बीजिंग ने 20 अगस्त से वायु गुणवत्ता के लिए अस्थायी उपाय अपनाने शुरू किए थे। नाइट्रिक ऑक्साइड का घनत्व सुबह के समय घटकर आधे से भी कम हो गया है।

पेट्रोकेमिकल व सीमेंट कंपनियों सहित लगभग दो हजार औद्योगिक कंपनियां या तो उत्सर्जन बंद कर देंगी या कटौती करेंगी। धूल में कमी लाने के लिए 453 निर्माण स्थलों पर काम बंद कर दिए गए हैं।

द्वितीय विश्व युद्ध में विजय की 70वीं वर्षगांठ मनाने को लेकर तीन सितंबर को एक सैन्य परेड का आयोजन किया जाएगा।

इसी तरह के उपाय पड़ोस के शहरों तिआनजिन, हेबेई, शांक्शी, शांगदोंगे, मंगोलिया के अंदरूनी हिस्सों तथा हेनान में किए जाएंगे, जिससे 10 हजार से अधिक कंपनियां और लगभग नौ हजार निर्माण स्थल प्रभावित होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493